जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: चेक पोस्ट पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई, मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा

Sarita
23 May 2025 9:35 AM IST
Jammu-Kashmir:  चेक पोस्ट पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई, मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा
x
Jammu-Kashmir : राजौरी जिले के कंडी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता दर्ज की है। यह कार्रवाई गुरुवार को इंडोर स्टेडियम कोटरंका के पास स्थापित विशेष चेक पोस्ट के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेक पोस्ट के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 11डी-1079 को रोका गया, जिस पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीद अहमद पुत्र अली मोहम्मद निवासी जगलानू और मुख्तार हुसैन पुत्र मनीर हुसैन निवासी खदून, कंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से टेपेंटाडोल की 29 स्ट्रिप (290 गोलियां), ट्रामाडोल की 3 स्ट्रिप (34 गोलियां) और प्रीगैबलिन (प्रीगजारा) की 4 स्ट्रिप (40 गोलियां) बरामद की गई।
इस तरह कुल 364 नशीली गोलियां जब्त की गईं। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 53/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। राजौरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगा।
Next Story