जम्मू और कश्मीर

Jammu -Kashmir: पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

Sarita
3 April 2025 8:11 AM IST
Jammu -Kashmir:   पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर के खिलाफ की सख्त कार्रवाई
x
Jammu-Kashmir: अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजौरी पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर हारून रशीद की करीब 53 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. जब्त की गई संपत्तियों में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान और एक कार शामिल है. यह कार्रवाई थाना राजौरी पुलिस की एक टीम ने स्टेशन हाउस ऑफिसर के नेतृत्व में की और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजौरी की देखरेख में पूरी की गई. गहन जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि यह संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित की गई थी|
आरोपी हारून रशीद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी वार्ड नंबर 2 राजौरी ने यह संपत्ति नशा तस्करी के जरिए अर्जित की थी. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68 (एफ) के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त संपत्ति को कुर्क/जब्त कर लिया. राजौरी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी को रोकने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं|
Next Story