जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Sarita
25 July 2025 6:10 AM IST
Jammu-Kashmir: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को किया गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: नगरोटा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18.40 किलोग्राम चूरा-पोस्त जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल एक ट्रक (संख्या NL03AA/7721) भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेव सिंह (पुत्र फरसीम सिंह, निवासी पियानी मियां खान, गुरदासपुर, पंजाब) और मनदीप सिंह (पुत्र गुरदयाल सिंह, निवासी करचोवाल, जिला गुरदासपुर, पंजाब) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई 24 जुलाई को उस समय हुई जब पुलिस ने नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर चेक पोस्ट बनाकर ट्रक की नियमित जाँच की। तलाशी के दौरान ट्रक के टूल बॉक्स के पीछे छिपाकर रखा गया 18.40 किलोग्राम चूरा-पोस्त जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगरोटा थाने में एफआईआर संख्या 167/2025 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 15 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशा कहाँ से लाया गया था और इसमें और कौन-कौन शामिल है। यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जम्मू पुलिस की सतर्कता और सख्ती को दर्शाती है।
Next Story