जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस सख्त, की बड़ी कार्रवाई

Sarita
3 March 2025 12:17 PM IST
Jammu Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस सख्त, की बड़ी कार्रवाई
x
Jammu Kashmir: आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र पर जोरदार प्रहार करते हुए पुंछ पुलिस ने रविवार को तीन आतंकियों की संपत्ति जब्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुंछ शफकत भट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुंछ मोहन शर्मा की सुरक्षा में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित कीरनी और कस्बा क्षेत्र में की गई। इस कार्रवाई में पाकिस्तान में बैठे तीन आतंकियों नजब दीन पुत्र मोहम्मदा निवासी कीरनी, मोहम्मद लतीफ पुत्र मोहम्मदा निवासी कीरनी और मोहम्मद बशीर पुत्र बहादुर अली निवासी कस्बा की 14.8 कनाल जमीन जब्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी आतंकी पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रहार करते हुए पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ बड़ा प्रहार किया।
Next Story