जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir:पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Sarita
8 March 2025 12:37 PM IST
Jammu-Kashmir:पुलिस  कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत
x
Jammu-Kashmir: डोमाना थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल की अपने ही आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल संदीप रखवाल (35) निवासी लोअर ठाठर, बन तालाब के रूप में हुई है।
सूत्रों की मानें तो कांस्टेबल की सर्विस राइफल से उसके आवास में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। संदीप वर्तमान में एक अधिवक्ता का पीएसओ था। पुलिस जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या गोली गलती से चली है।
Next Story