जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, ड्रग्स और कैश के साथ महिला गिरफ्तार

Sarita
22 Nov 2025 7:53 AM IST
Jammu Kashmir: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, ड्रग्स और कैश के साथ महिला गिरफ्तार
x
Jammu Kashmir: कटड़ा पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 5 में एक घर पर दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने रेणु देवी, पत्नी सोमराज, से प्रतिबंधित 100 नशीली दवाओं की गोलियों सहित 2,00,680 रुपए नगद बरामद किए। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तहसीलदार कटड़ा के साथ मिलकर वार्ड नंबर 5 के घर में यह दबिश दी।
मौके पर महिला के कब्जे से ट्रामाडोल के 100 कैप्सूल, अल्प्राजोलम की 74 टैबलेट और पेट्रिल की 14 टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नशे के कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कटड़ा रणजीत सिंह राव, एसडीपीओ बिषम दुबे और एएसपी बिपिन चंद्रन के नेतृत्व में संपन्न हुई।
Next Story