जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, मंदिर में की थी वारदात

Sarita
6 Jan 2025 11:47 AM IST
Jammu Kashmir: आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, मंदिर में की थी वारदात
x
Jammu Kashmir: सांबा जिले की बारी ब्राह्मणा पुलिस ने 15 दिन पहले दाता रणपत देव मंदिर में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चांदी की चेन, बर्तन और अन्य सामान बरामद किया है। चोर की पहचान दीपक कुमार निवासी रेशम घर कॉलोनी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस इस चोर से पूछताछ कर रही है ताकि किसी अन्य मामले में उसकी संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके।
Next Story