- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: पुलिस ने वाहन की तलाशी लेकर चालक को किया गिरफ्तार, देखकर सभी हैरान
Sarita
20 March 2025 10:46 AM IST

x
Jammu Kashmir: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए उधमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार में दो बोरियों में तस्करी कर ले जाई जा रही करीब 40 किलो अफीम बरामद की है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना उधमपुर की एक टीम जखनी नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस चेकिंग के दौरान पुलिस ने कश्मीर से उधमपुर की ओर आ रही एक टाटा एस गाड़ी नंबर (यूपी-12 एटी-6380) को रोका। उक्त गाड़ी को हसीन पुत्र नफीस निवासी बघरा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश चला रहा था।
गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे की तरफ खाली सब्जी के डिब्बों के अंदर दो प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें से कुल 40 किलो अफीम जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को तुरंत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना उधमपुर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
TagsJammu Kashmirवाहनतलाशीचालकगिरफ्तारvehiclesearchdriverarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





