जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत 6 गिरफ्तार

Sarita
11 July 2025 1:48 PM IST
Jammu-Kashmir:  नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत 6 गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: कश्मीर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामूला जिले के क्रेरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने चेक टापर क्षेत्र में स्थित एक चेक पोस्ट पर एक कार (संख्या DL-5-CN/7586) को रोका, जिसमें एक महिला समेत 2 लोग सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें से 133 ग्राम हशीश जैसा पदार्थ और टेपेंटाडोल की 155 गोलियां बरामद हुईं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी जब्त कर ली। आरोपियों की पहचान क्रेरी निवासी बुशरा और फैजान बुखारी के रूप में हुई है।
इसी तरह, पलहल्लान चौकी प्रभारी की देखरेख में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक (संख्या JK-05-A/2377) को जांच के लिए रोका, जिसे रोहामा निवासी मोहम्मद अशरफ चला रहा था। तलाशी लेने पर उसमें से 250 ग्राम अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। दूसरी ओर, कुलगाम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने अर्रेह क्रॉसिंग के पास एक चेकपोस्ट पर संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल (संख्या JK-05-B/4138) को जाँच के लिए रोका। संदिग्ध की तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलो 600 ग्राम अफीम की भूसी जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसकी गाड़ी जब्त कर ली। आरोपी की पहचान शोपियां निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई है।
दूसरी ओर, सोपोर के डांगीवाचा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने दादूसा क्रॉसिंग के पास एक चेकपोस्ट पर जाँच के दौरान डांगीवाचा निवासी इम्तियाज अहमद के कब्जे से हशीश जैसा पदार्थ बरामद किया और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। इस बीच, जिला अवंतीपोरा थाना प्रभारी की देखरेख में पुलिस ने चार्लीगुंड इलाके में गश्त के दौरान नूरपोरा निवासी फैजान फारूक के कब्जे से 4.40 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story