जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir : संदिग्ध हलचल से लोग डरे, मौके पर पहुंची सुरक्षाबल

Sarita
5 July 2025 6:33 AM IST
Jammu Kashmir : संदिग्ध हलचल से लोग डरे, मौके पर पहुंची सुरक्षाबल
x
Jammu Kashmir :पुंछ शहर के पुरानी पुंछ मोहल्ले में गुरुवार रात एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। एक संदिग्ध व्यक्ति रेकी की मुद्रा में दिखाई दिया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद एसएसपी पुंछ शफकत भट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहन शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नीरज शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने जहां आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी, वहीं सुरक्षाबलों ने मोहल्ले के घरों में जाकर लोगों से पूछताछ की , इस तलाशी अभियान के दौरान एएसपी मोहन शर्मा अपनी टीम के साथ पूरी रात ड्यूटी पर तैनात रहे और सुबह करीब सात बजे तलाशी अभियान समाप्त हुआ, जबकि दिनभर सुरक्षाबलों द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।
Next Story