- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: रहस्यमयी बीमारी से दहशत, तेजी से बढ़ रही है मौतों की संख्या
Sarita
24 Dec 2024 9:16 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी से मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई है। सोमवार को बधाल गांव की एक महिला की मौत हो गई, जो पहले ही इसी बीमारी के कारण अपने तीन बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को खो चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की अचानक गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण मौत हो गई। शुरुआती लक्षण पहले हुई मौतों से अलग बताए जा रहे हैं। महिला की पहचान रजीम अख्तर निवासी बधाल के रूप में हुई है।
जिला प्रशासन ने महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बायोसेफ्टी लेवल-3 मोबाइल लैब राजौरी भेजी गई है, ताकि इस रहस्यमयी बीमारी की पहचान की जा सके और जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जा सकें।स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, और प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है। बीमारी के प्रकोप और मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।
TagsJammu-Kashmirरहस्यमयीबीमारीदहशतJammu-Kashmirmysteriousdiseasepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





