- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: रेलवे...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: रेलवे स्टेशन के पास मोर्टार शेल मिलने से दहशत
Sarita
25 Jun 2025 9:34 AM IST

x
Jammu-Kashmir: सांबा जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध चीज देखी. मिली जानकारी के मुताबिक सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास जंग लगा हुआ पुराना मोर्टार शेल बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध चीज देखी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी|
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो देखा कि यह एक पुराना मोर्टार शेल है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी|
Next Story





