जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ

Sarita
1 March 2026 12:47 PM IST
Jammu Kashmir: LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ
x
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश करता देखा गया। ड्रोन की गतिविधि पर नजर पड़ते ही भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेना और अन्य एजेंसियां ड्रोन की मंशा और संभावित गतिविधियों की जांच कर रही हैं।
Next Story