- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: बाजार...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: बाजार में मिला पाकिस्तानी करंसी नोट, Alert पर सुरक्षा एजैंसियां
Sarita
17 Feb 2026 11:53 AM IST

x
Jammu Kashmir: सीमावर्ती जिला कठुआ इन दिनों सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी को लेकर पहले से जारी हाई अलर्ट के बीच जखोले गांव में पाकिस्तानी करंसी का नोट मिलने से सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को सुबह करीब 11.30 बजे जखोले के धन्नी के स्थानीय निवासी किसी निजी कार्य से बाजार जा रहे थे। जब वह धन्नी-रत्ती मैदान के पास पहुंचे तो उन्हें रास्ते में पड़ा पाकिस्तानी 100 रुपए का नोट बरामद हुआ।
इस संबंध में पहले उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन नोट के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए पाकिस्तानी नोट पुलिस पोस्ट जखोले में जमा करवा दिया। पुलिस ने नोट कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि पाकिस्तानी करंसी वहां तक कैसे पहुंची। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि सुरक्षा एजैंसियों ने जिले में संभावित घुसपैठ के इनपुट के आधार पर 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। इन आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते पूरे जिले में सर्च ऑप्रेशन तेज कर दिया गया है। प्रमुख मार्गों पर नाके लगाए गए हैं, वाहनों की सघन जांच की जा रही है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजैंसियां पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जखोले में पाकिस्तानी नोट मिलने की घटना को जांच के व्यापक दायरे में रखा गया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
TagsJammu Kashmirबाजारपाकिस्तानी करंसीनोटAlert Jammu KashmirmarketPakistani currencynotesalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





