- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu- Kashmir : ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu- Kashmir : दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक का कटा गला
Sarita
14 July 2025 6:55 AM IST

x
Jammu- Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बिशनाह इलाके से एक बार फिर चाइना डोर (कांच लगी पतंग डोर) की खतरनाक हकीकत सामने आई है। इस जानलेवा डोर की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बिशनाह के नौगरां गांव के पास की है, जहां मोटरसाइकिल से जा रहे एक व्यक्ति के गले में पतंग की डोर लिपट गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद एक बार फिर चाइना डोर पर प्रतिबंध को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान लाखन सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। वह किसी कार्यवश मोटरसाइकिल पर मीरां साहिब से विजयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव नौगरां के समीप अचानक एक चाइना डोर हवा में उड़ती हुई आई और उसके गले में लिपट गई। डोर की तेज धार ने लाखन सिंह के गले पर गहरा कट लगा दिया और वह दर्द से तड़पते हुए सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर उप-जिला अस्पताल बिशनाह पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लाखन सिंह के गले पर गंभीर चोट आई है और काफी खून बह चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जम्मू के सरकारी अस्पताल में रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
TagsJammu- Kashmirबाइक सवारयुवककटागलाJammu- Kashmirbike rideryouththroat slit जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





