- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: पुलिस और संदिग्ध ड्रग तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत
Sarita
25 July 2025 9:09 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू शहर में गुरुवार (24 जुलाई) को पुलिस और संदिग्ध नशा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान परवेज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सतवारी थाना क्षेत्र के मंडल इलाके में संदिग्ध तस्करों का पीछा कर रही थी।
इस दौरान उन पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। वहीं, घायल परवेज की मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी रोष है।
दरअसल, पुलिस टीम को नशा तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सतवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडल इलाके में दूसरी तरफ से पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को हिरासत में ले लिया गया। घायल व्यक्ति को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में परवेज़ की मौत के बाद, उसके परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जीएमसी अस्पताल पहुँच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जीएमसी अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी मच गई। परिजन गुस्से में थे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि परवेज़ निर्दोष था और उसे फर्जी मुठभेड़ में मारा गया।प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जाँच की माँग की और कहा कि इस घटना की न्यायिक जाँच होनी चाहिए। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
TagsJammu-Kashmirपुलिसड्रगतस्करोंमुठभेड़Jammu-KashmirPoliceDrugSmugglersEncounter जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





