जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir : एक बार फिर मौसम ने ली करवट, जमकर बरसे बादल

Sarita
16 Sept 2025 11:28 AM IST
Jammu Kashmir : एक बार फिर मौसम ने ली करवट, जमकर बरसे बादल
x
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और थोड़ी ही देर में तेज़ बारिश शुरू हो गई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इस तेज़ बारिश से बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लगातार धूप और उमस से लोग बेहाल थे। ऐसे में आज हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और मौसम सुहावना कर दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी ने शहर के बाजारों, सड़कों और गलियों में इस बदलते मौसम का आनंद लिया।
बारिश के कारण कई निचले इलाकों में हल्का जलभराव भी देखा जा सकता है, लेकिन प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में राजौरी समेत जम्मू संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ज़रूरी एहतियात बरतने की भी अपील की है।
Next Story