- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हलचल, लोगो में दहशत
Sarita
1 Jun 2025 6:28 AM IST

x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खेतों में एक संदिग्ध मोर्टार शेल मिला। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित इस इलाके में बीएसएफ जवानों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। जवानों ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचा और शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेतों में यह शेल दिखने के बाद बीएसएफ जवानों ने बम निरोधक दस्ते को सूचना दी और टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में लिया और बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार शेल मिल रहे हैं और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे समय रहते नष्ट भी किया जा रहा है।
TagsJammu-Kashmirअंतरराष्ट्रीय सीमाहलचलदहशत Jammu-KashmirInternational bordermovementpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





