जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: देसी पिस्तौल के साथ नाबालिग गिरफ्तार पुलिस पार्टी पर किया था हमला

Sarita
19 May 2025 11:29 AM IST
Jammu-Kashmir: देसी पिस्तौल के साथ नाबालिग  गिरफ्तार पुलिस पार्टी पर किया था हमला
x
Jammu-Kashmir: जम्मू जिले के मीरां साहिब थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कुख्यात और कट्टर नाबालिग अपराधी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी एफआईआर नंबर 53/2025 के तहत की गई है, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132, 191 (2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक यह आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है।
आरोपी ने पहले भी सांबा के बारी ब्राह्मणा थाने की पुलिस पार्टी पर हमला किया था और उस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/25/29 के तहत एफआईआर नंबर 89/2024 और बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 53/2025 दर्ज है। जम्मू पुलिस ने बताया कि अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी है। पुलिस लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है।
Next Story