जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: प्रवासी मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
9 Jun 2025 10:32 AM IST
Jammu-Kashmir: प्रवासी मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
Jammu-Kashmir: चट्ठा पुलिस चौकी क्षेत्राधिकार में स्थित स्टोन क्रशर में काम करते समय एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंटू कुमार पुत्र वैलव यादव निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो फिलहाल लालयाल चट्ठा में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चट्ठा स्थित आदर्श स्टोन क्रशर में काम करते समय युवक घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।
Next Story