जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत

Sarita
5 May 2025 6:18 AM IST
Jammu-Kashmir: बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत
x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दर्दनाक हादसा, सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे 44 पर बैटरी चश्मा के पास हुआ, जब सेना का ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। मौके पर ही तीन जवानों की जान चली गई।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन, ट्रक में सवार तीनों जवान मृत पाए गए। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। उनके शवों को खाई से निकालने का काम जारी है। इस भीषण हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
Next Story
null