- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: मरम्मत...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: मरम्मत कार्य करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
Sarita
30 Jan 2025 10:49 AM IST

x
Jammu-Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद सोपोर इलाके में मरम्मत का काम करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक 5 बच्चों का पिता था. मृतक की पहचान नजीर अहमद खान (50) निवासी उरी के रूप में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, नजीर को चेजामा रफियाबाद इलाके में काम करते समय करंट लग गया. उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसडीएच सोपोर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
नजीर अहमद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसके पांच बच्चे हैं. नजीर की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया. परिवार को चिंता है कि अब इकलौता कमाने वाला चला गया तो घर का गुजारा कैसे होगा. इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और जांच जारी है|
TagsJammu-Kashmirमरम्मतकार्यकरंटमजदूरमौतJammu-Kashmirrepairworkelectric shocklaborerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





