जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : भारी गोलीबारी के चलते सीमावर्ती गांवों में दहशत

Sarita
10 May 2025 9:56 AM IST
Jammu-Kashmir : भारी गोलीबारी के चलते सीमावर्ती गांवों में दहशत
x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर शुक्रवार को भारी गोलीबारी हुई। इससे सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल है और लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सीमावर्ती इलाकों में मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
घटना के बाद दर्जनों परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में भेज दिया गया है। प्रशासन प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता जैसी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आतंकी कैंपों पर हमले से बौखलाई पाकिस्तानी सेना लगातार नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है। मंगलवार देर रात हमले के बाद बुधवार रात और गुरुवार तड़के तंगधार और उरी सेक्टर में भी पीओके की तरफ से गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना के हमले में उरी सेक्टर की सीमा से सटे गांवों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
तंगधार में गोलीबारी से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि बुधवार को ही ज्यादातर लोग सीमावर्ती इलाकों से पलायन कर गए थे| सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के निशाने पर आए रिहायशी इलाकों में तंगधार सेक्टर के घनी आबादी वाले इलाके शमस्पोरा, बागबेला, त्रिभुनि, दिलदार, भटपोरा, नवगाबरा और आसपास के गांव शामिल हैं। त्रिभुनि में सीधे हमले से आग लगने से कई घर पूरी तरह जल गए। 10 घर पूरी तरह जल गए।
Next Story