- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: नवरात्रि में मां के दर्शन करना होगा आसान
Sarita
25 March 2025 10:26 AM IST

x
Jammu-Kashmir: आगामी चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने बाण गंगा में कतार परिसर शुरू किया है। आपको बता दें कि श्रद्धालुओं को कतार में खड़ा करने के लिए यह परिसर शुरू किया गया है, जिसका फायदा आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को मिलेगा। यह परिसर 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बना है जिस पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
यहां एक बार में करीब 20 हजार श्रद्धालु प्रतीक्षा कर सकते हैं। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गई हैं। इस दयोड़ी में बेहतरीन संगमरमर लगा है जो इसे भव्य और दिव्य बना रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा है साथ ही दिव्यांगों के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाया गया है।
TagsJammu-Kashmirनवरात्रिमांदर्शनआसान Jammu-KashmirNavratriMotherDarshanEasyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





