- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: इंटरनेट सेवा बंद,आतंकी हमले के बाद लिया गया फैसला
Sarita
23 April 2025 9:45 AM IST

x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में बुधवार सुबह मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। हमले में मरने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आपको बता दें कि धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर एक बार फिर रक्तरंजित हो गया, जब मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। पर्यटकों पर 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई।
हमले में मरने वाले पर्यटकों की संख्या 26 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 17 हो गई है, जिनकी सूची सामने आ गई है। मारे गए लोगों में 2 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह हमला दोपहर करीब 3 बजे हुआ। आतंकी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां मौजूद पर्यटकों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहलगाम को अपने लंबे हरे घास के मैदानों के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। पर्यटकों को निशाना बनाने वाले 5-6 आतंकी पुलिस की वर्दी में थे। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी यह अंदाजा नहीं लगा सके कि वे आतंकवादी हैं।
TagsJammu-KashmirइंटरनेटबंदJammu-KashmirInternetshut downजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





