जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: भारतीय सेना का चला हंटर, बाजार में फैली दहशत

Sarita
18 May 2025 11:22 AM IST
Jammu-Kashmir: भारतीय सेना का चला हंटर, बाजार में फैली दहशत
x
Jammu-Kashmir: रविवार सुबह मंडी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। सेना ने कार्रवाई करते हुए संभावित आतंकियों और ओजीडब्ल्यू से जुड़े लोगों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों के रिकॉर्ड भी चेक किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुंछ मोहन शर्मा की अध्यक्षता में गठित विशेष दस्ते में पुलिस उपाधीक्षक अभियान सुरिंदर चौधरी भी मौजूद रहे।
जिले की मंडी तहसील के दूरदराज क्षेत्र चंबारकिनारी में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों ने अभियान चलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और संदिग्धों के घर की चप्पे-चप्पे की तलाशी लेते हुए मौजूद रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की। जबकि सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। गौरतलब है कि जिले में सुरक्षाबल जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। जरा सा भी शक होने पर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जाता है।a
Next Story