- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: माता...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: माता वैष्णो देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अब तक इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन
Sarita
1 April 2025 11:31 AM IST

x
Jammu Kashmir : चैत्र नवरात्रि के दौरान मां वैष्णो देवी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि पहले और दूसरे नवरात्रि के दौरान 93 हजार से अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। इन श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड दिन-रात काम कर रहा है। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम को जहां 47,899 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं सोमवार को खबर लिखे जाने तक 45,400 श्रद्धालु यात्रा पंजीकरण आरएफआईडी लेकर वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो चुके थे। वैष्णो देवी भवन की बात करें तो यहां भी माथा टेकने के लिए भवन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
श्रद्धालु इन कतारों में खड़े होकर माता रानी की जय बोलते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा मददगार मां वैष्णो देवी यात्रा एक कठिन यात्रा है, जिसमें श्रद्धालुओं को 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। पैदल यह यात्रा वृद्ध, बीमार और विकलांग श्रद्धालुओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा काफी मददगार साबित हो रही है। बीमार, विकलांग और वृद्ध श्रद्धालु इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुखद बनाने का प्रयास कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने विकलांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग में भी कोटा तय किया है।
श्रद्धालु 2 महीने पहले इन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग करवाकर और अपना प्रमाण पत्र दिखाकर इस कोटे का लाभ उठा सकते हैं। जिन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आती है, उनके लिए नवरात्रि के दौरान निहारिका और दक्षिणी देवरी में श्राइन बोर्ड के सौजन्य से हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। वैष्णो देवी भवन में प्रसिद्ध गायक दे रहे हैं अपनी प्रस्तुतियां नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी भवन के माहौल को भक्तिमय बनाने में प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुतियां अहम भूमिका निभाती हैं। बोर्ड प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को आयोजित अटका आरती में मैथिली ठाकुर ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी। सोमवार सुबह प्रसिद्ध गायक राज पारेख और सोमवार शाम को प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी विशेष प्रस्तुतियां दीं।
TagsJammu Kashmirमाता वैष्णो देवीश्रद्धालुओं भीड़Jammu KashmirMata Vaishno DeviCrowd of devoteesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





