जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: चेकिंग प्वाइंट पर कार सवारों से भारी मात्रा में नकदी बरामद

Sarita
20 May 2025 11:08 AM IST
Jammu-Kashmir: चेकिंग प्वाइंट पर कार सवारों से भारी मात्रा में नकदी बरामद
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 1.2 किलोग्राम हशीश जैसा नशीला पदार्थ और 2.48 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। यह कार्रवाई थाना बिजबेहरा की टीम ने जिरपाड़ा में लगाए गए चेक पोस्ट के दौरान की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका जिसमें 2 लोग सवार थे।
कार की तलाशी लेने पर नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में पैसे बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सबजार अहमद डार पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार और अदनान नजीर डार पुत्र नजीर अहमद डार दोनों निवासी वाघामा बिजबेहरा के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर थाना बिजबेहरा में हिरासत में रखा गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
Next Story