जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: भीषण हादसा, सीआरपीएफ जवान घायल

Sarita
28 Jun 2025 10:29 AM IST
Jammu-Kashmir: कटरा-उधमपुर मार्ग पर शनिवार सुबह एक भयानक हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि कटरा-उधमपुर मार्ग पर सेरली चेक पोस्ट के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यह पेड़ ठीक उसी जगह गिरा जहां पुलिस चेक पोस्ट स्थित है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। पेड़ काफी पुराना था और अचानक अपने आप गिर गया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया और वाहनों की आवाजाही फिर से बहाल की गई।
Next Story