- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: पवित्र...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: पवित्र छड़ी यात्रा, ढोल-नगाड़ों के साथ कई किलोमीटर चलेंगे श्रद्धालु
Sarita
8 March 2025 10:30 AM IST

x
Jammu-Kashmir: त्रिकूट पर्वत पर मां वैष्णो देवी पिंडी के रूप में विराजमान हैं। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ऐसे में त्रिकूट पर्वत की परिक्रमा को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत शनिवार को भी त्रिकूट परिक्रमा के लिए कटड़ा से एक दल रवाना हुआ। जिसमें लोकसभा सदस्य जुगल किशोर और रियासी व कटड़ा के विधायकों के साथ स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शनिवार को वैष्णो देवी त्रिकूट पर्वत परिक्रमा छड़ी यात्रा कटड़ा के प्रसिद्ध भूमिका मंदिर से रवाना हुई। इस पैदल छड़ी यात्रा के दौरान लोकसभा सदस्य जम्मू जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परिक्रमा का उद्देश्य भमाग क्षेत्र को बढ़ावा देना है, ताकि जो भी यात्री यहां आकर इस परिक्रमा में भाग ले वह भमाग क्षेत्र के धार्मिक स्थलों सहित पर्यटन स्थलों से भी परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि इस परिक्रमा के आयोजन से भमाग क्षेत्र में विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस पदयात्री छड़ी यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ते नजर आए। श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए इस यात्रा का आनंद लेते नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटड़ा से वापस कटड़ा तक यह मार्ग 108 किलोमीटर का है, जिसमें 37 किलोमीटर पैदल मार्ग है।
इस अवसर पर विधायक बलदेव राज शर्मा ने भी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परिक्रमा में श्राइन बोर्ड का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा, रियासी विधायक कुलदीप राज दुबे, जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, डीडीसी चेयरमैन सरफ सिंह नाग, सहायक निदेशक पर्यटन अलका मिश्रा, नायब तहसीलदार कटड़ा सहित बड़ी संख्या में गांवों से लोग शामिल हुए।
TagsJammu-Kashmirपवित्रछड़ी यात्राढोल-नगाड़ोंश्रद्धालुJammu-KashmirHolyChhari YatraDrumsDevoteesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





