जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: इन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

Sarita
21 April 2025 9:23 AM IST
Jammu-Kashmir: इन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
x
Jammu-Kashmir: जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 को बंद रहेंगे. मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रामबन ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम की संभावना को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार 21 अप्रैल 2025 को बंद रहेंगे. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. अभिभावकों और स्कूलों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संपर्क में रहें|
उधर, जिला प्रशासन पुंछ ने भी खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार 21 अप्रैल 2025 को अवकाश घोषित कर दिया है. मुख्य शिक्षा अधिकारी पुंछ की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि क्षेत्र में बिगड़ते मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।
Next Story