जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मौत

Sarita
1 March 2025 8:28 AM IST
Jammu-Kashmir: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर,  मौत
x
Jammu-Kashmir: जम्मू में हुए इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक जम्मू में नेशनल हाईवे छन्नी पर जम्मू दरबार के सामने इग्निस कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाली इग्निस कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हादसे में गंभीर चोटों के कारण ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई|
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा मौके पर ही पलट गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल चालक को जम्मू राजकीय मेडिकल कॉलेज बख्शी नगर भेजा, जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story