- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: इस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: इस इलाके में हाई अलर्ट, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
Sarita
19 Jan 2025 9:20 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर में कुछ संदिग्ध देखे गए हैं। जिसके बाद चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि जंगलों में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया है। शुक्रवार को भी तलाशी जारी रही और इसमें सीआरपीएफ, पुलिस, एसओजी और सेना के जवान शामिल रहे। हालांकि घने धुएं के कारण अभियान में कुछ बाधाएं आ रही हैं। इससे पहले एडीजीपी आनंद जैन ने गणतंत्र दिवस और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए थे। सुरक्षाबलों को सीमा क्षेत्र और चौकियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया था।
सुरक्षाबलों ने घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पहाड़ी इलाकों और सीमावर्ती इलाकों खासकर धनु परोल और बामियाल में अतिरिक्त बल तैनात किया है। पिछले दिनों पंजाब में जारी अलर्ट के बाद से जिला पुलिस और भी सतर्क हो गई है।
TagsJammu-Kashmirहाई अलर्टसुरक्षा बलतैनातJammu-KashmirHigh alertSecurity forcesDeployedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





