- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: भारी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: भारी बारिश और बर्फबारी,ठंड ने एक बार फिर दी दस्तक
Sarita
28 Feb 2025 7:16 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है और लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, जिसके कारण श्रीनगर-कारगिल हाईवे और गुरेज व तंग्रा मार्ग बंद हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों को बर्फीले तूफान से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है।
वहीं, माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर घने बादल छाए रहने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बीच-बीच में बाधित रही, लेकिन भवन से भैरो घाटी के बीच बैटरी कार और रोपवे केबल कार सेवा सुचारू रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी। चार मार्च तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
TagsJammu-Kashmirबारिशबर्फबारीठंडJammu-Kashmirrainsnowfallcoldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





