- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir : गर्मी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir : गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है! इतने डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, अलर्ट जारी
Sarita
20 March 2025 11:03 AM IST

x
Jammu-Kashmir : पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम सामान्य हो गया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। बुधवार को जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहे, फिर भी लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। बुधवार को मौसम सामान्य रहा।
इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शाम को कुछ देर के लिए ठंडी हवाएं भी चलीं। करीब 2 सप्ताह से मौसम में आए बदलाव के कारण ज्यादातर लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिया है। दोपहर में कुछ महिलाएं और युवतियां कॉटन सूट में तो कई युवक-युवतियां टी-शर्ट में भी नजर आए हैं। शाम के समय दोपहिया वाहन चालक स्वेटर या जैकेट आदि पहने नजर आ रहे हैं।
लोग अभी से ठंडा पेयजल पीते नजर आ रहे हैं। बाजारों में भी जगह-जगह ठंडे पेयजल की रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं। जम्मू में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू का अधिकतम तापमान 29 डिग्री को पार कर सकता है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 26 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य बना रहेगा। 27 और 28 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।
TagsJammu-Kashmirगर्मीडिग्रीतापमानअलर्ट Jammu-Kashmirheatdegreetemperaturealertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





