जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी से मौसम में आई ठंडक, पर्यटकों के लिए नया आकर्षण

Sarita
22 March 2025 12:24 PM IST
Jammu Kashmir:  भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी से मौसम में आई ठंडक, पर्यटकों के लिए नया आकर्षण
x
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की भद्रवाह घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद इलाका सफेद चादर से ढक गया है. इस बर्फबारी ने घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह बर्फबारी इलाके के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है और जल स्रोतों में भी बढ़ोतरी हुई है|
वहीं, बर्फबारी के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है, लेकिन प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है. भद्रवाह घाटी में बर्फबारी न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक रोमांचक अनुभव बन गई है और इस मौसम में यहां पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ रही हैं|
Next Story