- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: मार्केट...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: मार्केट में फूड विभाग की दबिश, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त Action
Sarita
19 Feb 2026 6:56 AM IST

x
Jammu Kashmir: राजौरी शहर के मलिक मार्केट में बुधवार सुबह फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर करीब 40 किलोग्राम संदिग्ध गुणवत्ता का मक्खन जब्त किया। यह मक्खन बिना किसी ब्रांड, लेबल, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और लाइसेंस नंबर के खुले में बेचा जा रहा था, जिससे इसकी गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए।जानकारी के अनुसार, बाजार में कुछ लोग मक्खन बेच रहे थे। पैकिंग और गुणवत्ता पर संदेह होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता को सूचना दी गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त तारिक महमूद और फूड सेफ्टी अधिकारी नवनीत गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जांच के दौरान पाया गया कि उत्पाद पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी, जो खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरा मक्खन जब्त कर लिया और सैंपल लैब जांच के लिए भेज दिए। प्रारंभिक जांच में मक्खन की गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह मक्खन अनंतनाग से लाकर यहां बेचा जा रहा था। व्यापार मंडल और स्थानीय दुकानदारों ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया और बाजार में नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खरीदारी करते समय हमेशा उत्पाद की पूरी जानकारी जरूर जांचें।
TagsJammu Kashmirमार्केटफूड विभागदबिशmarketfood departmentraid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





