- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: सीमा...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: सीमा पर गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sarita
27 April 2025 11:57 AM IST

x
Jammu-Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, जिसके चलते पाकिस्तानी सेना ने 24 घंटे में दूसरी बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के मुताबिक 25 और 26 अप्रैल की मध्य रात्रि को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के घायल होने या मारे जाने की कोई खबर नहीं है।
श्रीनगर में मौजूद एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले 24 और 25 अप्रैल की मध्य रात्रि को भी पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।
TagsJammu-Kashmirसीमागोलीबारीborderfiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





