जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: कैंप में फायरिंग से हड़कंप, सेना के जवान की मौत

Sarita
9 Jun 2025 12:58 PM IST
Jammu Kashmir:  कैंप में फायरिंग से हड़कंप, सेना के जवान की मौत
x
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में एक कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक फायरिंग की आवाज आई। आनन-फानन में सभी जवान मौके पर पहुंचे और हालात देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में 9वीं राज राइफल कैंप के लांस नायक बनवार लाल सरन ने रविवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि राजस्थान निवासी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए तंगमर्ग उप जिला अस्पताल ले जाया गया है।
Next Story