- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: रेस्टोरेंट में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
Sarita
30 July 2025 7:27 AM IST

x
Jammu-Kashmir: शास्त्री नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार सुबह आग लग गई, जिससे ओवन, फ्रिज और फर्नीचर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जबकि करीब दस लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सुबह करीब आठ बजे सड़क से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। तो आसपास के लोगों ने रेस्टोरेंट मालिक को घटना की सूचना दी। संजय नगर निवासी अंकुर तुरंत दुकान पर पहुंचे। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। गांधी नगर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। रेस्टोरेंट मालिक अंकुर का कहना है कि पिछले दो दिनों से उनकी दुकान की बिजली बंद थी। जिससे आग लगने का कारण समझ नहीं आ रहा है। रेस्टोरेंट का सारा सामान ओवन, फ्रिज, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है। करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांधी नगर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।
TagsJammu-Kashmirरेस्टोरेंटआगसामानराखJammu-Kashmirrestaurantfiregoodsashes जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





