- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: युद्ध...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: युद्ध की आशंका, बाजारों में भारी भीड़, लोग जुटा रहे ज़रूरी सामान
Sarita
2 May 2025 10:23 AM IST

x
Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। इस तनाव के चलते भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किसी बड़ी कार्रवाई और सीमा पर तनाव के बीच पुंछ के बाजारों में अचानक चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और बाजारों में हर समय जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनाव के चलते स्थानीय लोगों को लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर युद्ध होगा, जिसके चलते स्थानीय लोग राशन, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। हालात यह हैं कि दुकानदारों द्वारा रोजाना बड़ी मात्रा में ट्रक भरकर बाहर से सामान मंगवाया जा रहा है, जो कुछ ही समय में बिक जा रहा है। पंजाब केसरी से बात करते हुए एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हमारे काम में तेजी आई है। दाल, चावल, आटा, तेल व अन्य खाद्य सामग्री की मांग काफी बढ़ गई है, दुकानों पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।
छोटे परिवार वाले लोग भी अधिक मात्रा में राशन एकत्रित कर रहे हैं, वहीं लोग बिस्किट, जूस आदि भी अधिक मात्रा में खरीद रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि हमारे नियमित ग्राहकों के घर जहां 10/15 हजार रुपये प्रतिमाह का राशन जाता था, इस बार इससे कई गुना अधिक राशन जा रहा है, वहीं स्थानीय निवासी राशन के अलावा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को जुटाने में लगे हुए हैं।
जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रोजाना सामान खरीदने के लिए बाजारों में आ रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और लोगों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा, जिसके चलते लोग राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं को जुटाने में लगे हुए हैं।
TagsJammu Kashmirयुद्धआशंकाwarfearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





