जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: बच्चों के सामने पिता को मारी गोली,दर्दनाक मौत

Sarita
23 April 2025 8:29 AM IST
Jammu-Kashmir: बच्चों के सामने पिता को मारी गोली,दर्दनाक मौत
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने न सिर्फ 26 मासूमों की जान ले ली, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। इन्हीं में से एक था मनीष रंजन का परिवार। हैदराबाद में खुफिया विभाग में काम करने वाले मनीष रंजन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम आए थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि परिवार के साथ बिताया यह पल उनकी जिंदगी का आखिरी पल साबित होगा।
बच्चों के सामने पिता को मारी गोली
जब पर्यटक बैसरन की हरी-भरी वादियों में घुड़सवारी और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा रहे थे, तो आतंक का काला साया भी मंडरा रहा था। जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त मनीष रंजन अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकियों ने पहले पहचान पूछी और फिर परिवार के सामने ही मनीष को गोलियों से छलनी कर दिया। बिहार के मूल निवासी मनीष रंजन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के हैदराबाद ऑफिस के मिनिस्टीरियल विंग में तैनात थे।
Next Story