- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: दिव्यांग लड़की का चेकअप कराने गए परिवार,जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sarita
25 March 2025 10:58 AM IST

x
Jammu-Kashmir: राजौरी जिले की थन्नामंडी तहसील में शादी समारोह के दौरान दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब 4 महीने बाद तबीयत बिगड़ने पर लड़की को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थन्नामंडी इलाके में रहने वाली दिव्यांग लड़की चलने, बोलने और सुनने में असमर्थ है और ज्यादातर समय अपने घर पर ही रहती है। परिजनों के अनुसार 4 महीने पहले वह पास में ही एक शादी समारोह में गई थी। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है। इस खुलासे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थन्नामंडी पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज राजौरी में लड़की की विस्तृत जांच करवाई, जिसमें उसके 4 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल लड़की मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार होने के कारण आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस लड़की और उसके परिजनों से बातचीत कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शादी समारोह में शामिल हुए लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक इस संवेदनशील मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।
TagsJammu-Kashmirदिव्यांगलड़कीचेकअपजांचखुलासा Jammu-Kashmirhandicappedgirlcheckupinvestigationrevelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





