जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पुरानी मस्जिद का ढांचा गिराते समय विस्फोट, तीन घायल

Sarita
17 Jun 2025 6:37 AM IST
Jammu-Kashmir: पुरानी मस्जिद का ढांचा गिराते समय विस्फोट, तीन घायल
x
Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक मस्जिद को गिराने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं। पुरानी मस्जिद में हुए इस धमाके से हर कोई हैरान है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट हंदवाड़ा इलाके की है। यहां एक पुरानी मस्जिद के ढांचे को गिराने के दौरान हुए रहस्यमयी विस्फोट में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।
पुरानी मस्जिद के ढांचे को तोड़कर उसका पुनर्निर्माण करने का काम चल रहा था। इसी बीट पर रहस्यमयी विस्फोट हुआ। हादसे के वक्त स्थानीय निवासी मस्जिद के ढांचे को गिरा रहे थे। अचानक तेज धमाका सुनाई दिया, जिससे मौके पर ही तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत एसडीएच लंगेट ले जाया गया, जहां से एक घायल को जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और उसे हंदवाड़ा जीएमसी रेफर किया गया है। घायलों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के लंगेट इलाके के कचरी में एक पुरानी मस्जिद को गिराने के दौरान विस्फोट हुआ। मस्जिद प्रबंधन समिति नई मस्जिद बनाने के लिए पुराने ढांचे को गिरा रही थी। विस्फोट का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है। घायलों की पहचान मुदासिर अहमद मीर (26), गुलाम अहमद तांत्रे (65) और डी ए लोन (10) के रूप में हुई है। घायलों को उप जिला अस्पताल लंगेट ले जाया गया, जहां से मीर को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया।
Next Story