जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू

Sarita
25 April 2025 10:17 AM IST
Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाजीपोरा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Next Story