- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ , 2 से 3 आतंकी घिरे
Sarita
15 May 2025 7:23 AM IST

x
Jammu-Kashmir: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने फैसला कर लिया है कि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से साफ कर देना है। सुरक्षाबल लगातार पूरे प्रदेश में आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान चला रहे हैं और एनकाउंटर में आतंकियों को ढ़ेर कर रहे हैं। अब गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। आइए जानते हैं इस एनकाउंटर के बारे में सभी अपडेट्स।
दरअसल, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हो रही है। ये इलाका दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में 02 से 03 आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम का एंटी टेरर ऑपरेशन जारी है।
पुलिस ने जारी किया बयान
त्राल इलाके में त्राल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने भी बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा- "अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की डिटेल्स जारी की जाएगी।"
इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
TagsJammu-Kashmirसुरक्षाबलोंआतंकियोंमुठभेड़ Jammu-KashmirSecurity forcesTerroristsEncounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





