जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: रेलवे स्टेशन पर अचानक घोषित हुई इमरजेंसी,इधर-उधर भागे लोग

Sarita
24 Feb 2025 8:14 AM IST
Jammu-Kashmir: रेलवे स्टेशन पर अचानक घोषित हुई इमरजेंसी,इधर-उधर भागे लोग
x
Jammu-Kashmir: शनिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को पहुंचते देख वहां मौजूद यात्रियों में डर का माहौल पैदा हो गया। अचानक यहां का माहौल आपातकाल जैसा हो गया। देखते ही देखते कई जवान हाथों में हथियार थामे आगे आए और मोर्चा संभाल लिया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद सभी लोग इस माहौल को देखकर हैरान रह गए और उनमें डर का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद अधिकारियों ने उनकी शंकाओं को दूर करते हुए बताया कि यह सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए की जा रही मॉक ड्रिल है। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस, जीआरपी जम्मू, एसओजी और एनएसजी के जवानों ने मिलकर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी तरह के हमले की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई का अभ्यास करते हुए मॉक ड्रिल की। ​​
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी चुनौती के समय पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों ने हमले या किसी संकट के समय किस तरह से बचाव कार्य किया जाए, इसका डेमो दिया। ड्रिल में मौजूद सभी जवान आधुनिक हथियारों से लैस थे और उन्हें बताया गया कि भीड़भाड़ वाली आपात स्थिति में किस तरह से ऑपरेशन को सफल बनाया जाए। इस अवसर पर जिला पुलिस, रेलवे पुलिस, जीआरपी और एनएसजी के अधिकारी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया।
Next Story