जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : कार चेकिंग के दौरान पुलिस को मिला कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान

Sarita
18 Jun 2025 6:53 AM IST
Jammu-Kashmir :  कार चेकिंग के दौरान पुलिस को मिला कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान
x
Jammu-Kashmir : पुलिस ने एक अंतर-जिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोका और उसकी कार की जांच की तो वह हैरान रह गई।थाना उधमपुर की एक पुलिस टीम ने अपने एसएचओ के नेतृत्व में जखनी नाका प्वाइंट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक टैक्सी (जेके01बीए-1579) को जांच के उद्देश्य से रोका।
एक यात्री की तलाशी लेने पर उसके पास से 10.51 ग्राम हेरोइन जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। आरोपी की पहचान आकिब गनी पुत्र मोहम्मद शफी गनी निवासी पंथा चौक श्रीनगर के रूप में हुई है, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में थाना उधमपुर में एफआईआर नंबर 221/2025 यू/एस 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Next Story