- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: मवेशियों से भरा डंपर पकड़ा गया, जांच जारी
Sarita
9 Aug 2025 6:38 AM IST

x
Jammu-Kashmir: कठुआ जिले के राजबाग थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात नियमित नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डंपर (संख्या जेके19ए/2708) को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें बिना अनुमति और बिना किसी मानक सुविधाओं के 4 गाय और 5 बैल सहित 9 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। तलाशी के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर लिया और सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राजबाग पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जाँच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी राजबाग अजय सिंह चिब ने बताया कि जिस तरह से रेत-बजरी ढोने वाले डंपर का इस्तेमाल पशु तस्करी के लिए किया गया है, वह न केवल अवैध है, बल्कि बेहद क्रूर और अमानवीय भी है। ऐसे वाहनों में न तो वेंटिलेशन होता है और न ही मवेशियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भारी वाहन में संदिग्ध रूप से मवेशियों को ले जाते हुए देखा जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
TagsJammu-KashmirमवेशियोंडंपरजांचJammu-Kashmircattledumperinvestigation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





