जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, धारदार हथियारों से किया लहूलुहान

Sarita
29 April 2025 9:27 AM IST
Jammu-Kashmir:सोमवार शाम को आर.एस.पुरा के अगराचक्क रोड पर मारपीट की गंभीर घटना घटी, जिसमें पिता-पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 1 निवासी राघव महाजन और बृज मोहन के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत इलाज के लिए आर.एस.पुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने आरोप लगाया कि ईंट भट्ठे को लेकर चल रहा विवाद सोमवार शाम को उस समय हिंसक हो गया, जब वे घर लौट रहे थे।
रास्ते में पंकज शर्मा और अभिनव शर्मा (आर.एस.पुरा निवासी) ने उनका रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। मारपीट में राघव महाजन को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story
null